सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सफर जारी है...

मेरी कविताएं ही मेरी सम्पूर्ण सम्पति रही हैं इसका एकमात्र कारण ये है कि केवल ये ही हैं जो मेरे उन वादों की गवाह हैं जो मैंने स्वयं से किए है ।
मेरी कविताएं मेरे और मेरे जैसे तमाम उन लोगों के भीतर के द्वंद का साकार रूप हैं जो सपने देखने से रोमांचित होने के साथ साथ उन सपनों से डरते भी हैं ।
 जीवन के कई बसंत पार करने के दौरान जो भी देखा,सुना और महसूस किया ये कविताएं उन्ही का प्रतिनिधित्व करती हैं ।
गुजरते वक्त के साथ इसने सीने में एक गुबार भर दिया है जो आंखों में सिमटा है ठहरा है लेकिन कहीं जाने को तैयार नही । कुछ और भी है जो गले को भारी कर रहा है रुलाने पर आमादा है । ये सब का सब कविता का ही दिया हुआ है ।
                                                            मेरी कविताएं गांव के उन लोगों का भी प्रतिनिधित्व करती हैं जिन्हें कविता से कोई लेना देना नही हैं । जब सारा विश्व चाँद पर बस्ती बनाने की तैयारी में है तब ये गाँव मेढ़ के बंटवारे में उलझे पड़े हैं ।
मेरा अपने स्वप्नों से एक वादा यह भी रहा है कि मैं इन गांव वालों को भी कविता पढ़ने को प्रेरित कर सकूं जिससे वो भी पाश की कविताएं पढ़ खुद को सामंतवाद की बेड़ियों से आजाद कर सकें । जब भी मस्तिष्क ऐसे किसी स्वप्न में फंसकर मन को पीड़ित करता है तब लेखक मन कलम और कागज की ओर विनय भाव से देखता है और कुछ उलझी और कुछ सुलझी रचना का जन्म होता है । द्वंद में कागज पर लिखे गए ये व्यवस्थित या अव्यवस्थित अक्षर मन को शांत करने के अलावा एक नवीन संसार को रचते हैं , ऐसे में उपजती है प्रेम और क्रांति की फसल जो कवि के मन के साथ ही साथ हर वंचित की भूख को भी शांत करने का प्रयास करती हैं और यहीं से मेरी कविताओं की यात्रा का आरम्भ होता है ।

- अंकेश कुमार वर्मा "अर्जुन"

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर मे घर..🍁

कभी बँटवारे  तो कभी घर के  भीतरी दीवारों का द्वन्द कभी अपनी अवहेलना तो कभी पिता की तानाशाही से कभी माँ के साथ को अथवा बहन के भीगे नयनों से या अपनी सत्ता स्थापित करने को कई बार खुद से भी बिगड़ते हैं रिश्ते बच्चे जब बड़े हो जाते है घर मे कई घर हो जाते हैं..!                    - अंकेश वर्मा 

ग़ज़ल..🍁

हाथ में हाथ ले साथ चलते हुए जमाने भर की नजरों से संभलते हुए होके तुम में फ़ना मेरी जां सच कहूं तुम्हें चूम ही लूंगा गले मिलते हुए क्या बताऊं तुम कितनी हसीं लग रही  चाँद के करीब से निकलते हुए साथ में मैं रहूं फिर भी दूरी लगे बाँह भर लेना हमको मचलते हुए है हकीकत या है ये सपना कोई ख़्याल आया है यूँ ही टहलते हुए... © Ankesh Verma

में प्रेम माँगने आया हूँ...🍁

कुछ प्रेम भरे आलिंगन हैं कुछ विरह के मारे क्रंदन हैं कुछ यादें मीठी-खट्टी हैं कुछ गीली-पीली चिट्ठी हैं भर झोली उनको लाया हूँ मैं प्रेम मांगने आया हूँ.. कुछ सुप्त व्यथा के वन्दन हैं कुछ प्रेम में भीगे चंदन हैं जेबों में मेरे कंगन हैं जो प्रेम-पगे अभिनंदन हैं दुधमुहे प्रेम का साया हूँ मैं प्रेम मांगने आया हूँ पाने को केवल तुम्हें एक मैं हुआ द्रवित वर्षों अनेक बस केवल तेरा रूप देख खो बैठा हूँ अपना विवेक मैं सहज-व्यक्ति भरमाया हूँ मैं प्रेम मांगने आया हूँ । © अंकेश वर्मा