सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चंद दिन शेष...💖

 

हमारी आखिरी मुलाकात के बाद
मैंने कुछ गौर किया
हम मिलते हैं
ढेर सारी बातें करते हैं
इस दौरान हमारे बीच झगड़े भी हुए
दोनों रूठे और उठ कर चल दिए
इस मिलने,रूठने और चल देने में
हमारे बीच बातों का सिलसिला कमजोर हुआ है
जो मेरे लिए बड़ा नुकसान है
अब जब अगली बार मिलेंगे
एक दूसरे से बोलेंगे नही
हम बंद जुबान से 
ढेर सारी बातें करेंगे
एक दूजे की खुली आँखों मे देखते हुए
इस तरह मैं अपने नुकसान की भरपाई कर लूंगा..!

                                 - अंकेश वर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर मे घर..🍁

कभी बँटवारे  तो कभी घर के  भीतरी दीवारों का द्वन्द कभी अपनी अवहेलना तो कभी पिता की तानाशाही से कभी माँ के साथ को अथवा बहन के भीगे नयनों से या अपनी सत्ता स्थापित करने को कई बार खुद से भी बिगड़ते हैं रिश्ते बच्चे जब बड़े हो जाते है घर मे कई घर हो जाते हैं..!                    - अंकेश वर्मा 

ग़ज़ल..🍁

हाथ में हाथ ले साथ चलते हुए जमाने भर की नजरों से संभलते हुए होके तुम में फ़ना मेरी जां सच कहूं तुम्हें चूम ही लूंगा गले मिलते हुए क्या बताऊं तुम कितनी हसीं लग रही  चाँद के करीब से निकलते हुए साथ में मैं रहूं फिर भी दूरी लगे बाँह भर लेना हमको मचलते हुए है हकीकत या है ये सपना कोई ख़्याल आया है यूँ ही टहलते हुए... © Ankesh Verma

क्षणिकाएं...🍁

गनीमत है कि दिन के हर पहर मुझसे अलग-अलग बर्ताव करते हैं... जैसे पक्षी लौट आते हैं अपने बसेरों पर शाम के ढलते ही तुम भी वापस आ जाती हो मेरे ख्वाबों में मेरी शर्तों के साथ.. उजाले कभी भी मेरे साथी नही रहे यही कारण है कि चांदना के पहर से ही तुम मुझसे दूर होने लगती हो... © अंकेश वर्मा