सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गाँव💖


गाँव देखने आये हो..!

क्या कहा..थोड़ा जोर से कहो..

गाँव पर लिखना भी  चाहते हो..??

ठीक है लिखना जरूर लिखना..

किन्तु मेरी इक फरियाद है..

जब तुम लिखना तो ये जरुर लिखना...


कि किस भांति यहाँ पलते है बच्चे

गाँव भर के लोगों के हाथों से
लिखना की बूढ़े यहाँ भार नही है
अपितु परिवार की सबसे खास कड़ी हैं
लिखना की माँ यहाँ शब्द न होकर संसार है
यहाँ पिता बच्चों को पीटता भी है 
क्योंकि उसे उनके सुनहरे कल की चिंता है
बहन यहाँ केवल राखी के दिन नही होती
बल्कि वह छाया है भाई के जीवन का
लिखना वो जो चावल होता है 
वो असल मे धान है जो तुमको नही पता
लिखना भरी दुपहरी में किसान के टपकते पसीने
बताना की बच्चे खप गए है 
पढ़ाई और कंचे छोड़ भट्ठे की आंच में
बंसी की माँ को भी लिखना 
जिसका इकलौता बेटा उसकी दवा के पैसे लेने 
गया है शहर
उसे बुढ़ापे में अकेला छोड़
लोग मर रहे है बिना अपनी उम्र पूरी किये
जिनके घर वालो को ये भी नही है मालूम कि मर्ज क्या थी
बताना की यहाँ अब सामन्तवाद नही रहा
बस बाबू साहब की शादी में खाने के लिए
दिन भर काम करना है गरीब को
और सबसे अंत मे दिखाना कि
किस भांति यहाँ की घटिया राजनीति
खा गई है है गाँव के सुनहरे सपनों को
गर ये सब लिख सको तुम
इन संवेदनाओ के साथ
तो लिखना गाँव को कागज पर
नही तो जाकर खोजना गाँव को शहर में
किसी बड़े ऑफिस की मोटी फाइल में दबा होगा..।।

                                  - अंकेश वर्मा

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर मे घर..🍁

कभी बँटवारे  तो कभी घर के  भीतरी दीवारों का द्वन्द कभी अपनी अवहेलना तो कभी पिता की तानाशाही से कभी माँ के साथ को अथवा बहन के भीगे नयनों से या अपनी सत्ता स्थापित करने को कई बार खुद से भी बिगड़ते हैं रिश्ते बच्चे जब बड़े हो जाते है घर मे कई घर हो जाते हैं..!                    - अंकेश वर्मा 

ग़ज़ल..🍁

हाथ में हाथ ले साथ चलते हुए जमाने भर की नजरों से संभलते हुए होके तुम में फ़ना मेरी जां सच कहूं तुम्हें चूम ही लूंगा गले मिलते हुए क्या बताऊं तुम कितनी हसीं लग रही  चाँद के करीब से निकलते हुए साथ में मैं रहूं फिर भी दूरी लगे बाँह भर लेना हमको मचलते हुए है हकीकत या है ये सपना कोई ख़्याल आया है यूँ ही टहलते हुए... © Ankesh Verma

में प्रेम माँगने आया हूँ...🍁

कुछ प्रेम भरे आलिंगन हैं कुछ विरह के मारे क्रंदन हैं कुछ यादें मीठी-खट्टी हैं कुछ गीली-पीली चिट्ठी हैं भर झोली उनको लाया हूँ मैं प्रेम मांगने आया हूँ.. कुछ सुप्त व्यथा के वन्दन हैं कुछ प्रेम में भीगे चंदन हैं जेबों में मेरे कंगन हैं जो प्रेम-पगे अभिनंदन हैं दुधमुहे प्रेम का साया हूँ मैं प्रेम मांगने आया हूँ पाने को केवल तुम्हें एक मैं हुआ द्रवित वर्षों अनेक बस केवल तेरा रूप देख खो बैठा हूँ अपना विवेक मैं सहज-व्यक्ति भरमाया हूँ मैं प्रेम मांगने आया हूँ । © अंकेश वर्मा