सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नए नजरिए..🍁

माँ खेत मे धान रोप रही हैं
साथ में और भी कई महिलाएं हैं
सब मिल कोई लोकगीत गा रही हैं
पिताजी कभी इधर की मिट्टी उधर
तो कभी उधर की इधर कर रहे हैं
कभी मेढ़ को सही करते 
तो कभी जुताई में न उखड़ी घास को 
जोर लगा कर उखाड़ते
कभी कांधे पर बोरा टांग
खेत में यूरिया को छीटते
भइया साईकल से बियाड़ लाते
और खेतों में थोड़ी थोड़ी दूरी पर फेंकते जाते
इन सब से दूर खड़ा मैं
बस इस मनोरम दृश्य को देखे जा रहा था
काम कुछ भी नही था
बस घुघरी खाते हुए लोगों को 
देखना भर ही मेरे लिए काम था
मेरे मस्तिष्क पटल पर मेरे बचपन के दिन
उमड़ घुमड़ कर उभर रहे थे
जब मैं भी पिताजी के साथ 
मिट्टी में सराबोर रहता था
अचानक मुझे आभास हुआ
दुनिया को अपने अलग नजरिए से 
देखने की कोशिश में
मैं कब अपनी दुनिया से ही दूर हो गया
पता ही नही चला..।

                              -अंकेश वर्मा

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर मे घर..🍁

कभी बँटवारे  तो कभी घर के  भीतरी दीवारों का द्वन्द कभी अपनी अवहेलना तो कभी पिता की तानाशाही से कभी माँ के साथ को अथवा बहन के भीगे नयनों से या अपनी सत्ता स्थापित करने को कई बार खुद से भी बिगड़ते हैं रिश्ते बच्चे जब बड़े हो जाते है घर मे कई घर हो जाते हैं..!                    - अंकेश वर्मा 

ग़ज़ल..🍁

हाथ में हाथ ले साथ चलते हुए जमाने भर की नजरों से संभलते हुए होके तुम में फ़ना मेरी जां सच कहूं तुम्हें चूम ही लूंगा गले मिलते हुए क्या बताऊं तुम कितनी हसीं लग रही  चाँद के करीब से निकलते हुए साथ में मैं रहूं फिर भी दूरी लगे बाँह भर लेना हमको मचलते हुए है हकीकत या है ये सपना कोई ख़्याल आया है यूँ ही टहलते हुए... © Ankesh Verma

क्षणिकाएं...🍁

गनीमत है कि दिन के हर पहर मुझसे अलग-अलग बर्ताव करते हैं... जैसे पक्षी लौट आते हैं अपने बसेरों पर शाम के ढलते ही तुम भी वापस आ जाती हो मेरे ख्वाबों में मेरी शर्तों के साथ.. उजाले कभी भी मेरे साथी नही रहे यही कारण है कि चांदना के पहर से ही तुम मुझसे दूर होने लगती हो... © अंकेश वर्मा