सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उधारू कलमकार🍁

जी हाँ,
मैं एक उधारू कलमकार हूँ
जैसे उधारू पैसे से
मिलता है सुख
पर शांति नही
खरीद लो मनमाफिक चीजें
पर उनपर संपूर्णता का दावा
उचित नही
कुछ ऐसा ही है
मेरे जीवन में
मैंने वो सब लिखा 
जो मुझे लिखना चाहिए
समाज की पीड़ा
देश की क्रांति संग देह की क्रांति
विश्व का प्रेम
जंजीर में जकड़ी स्त्री लिखी
लिखा टूटते और जुड़ते दिलो को
अशिक्षित गाँवों को
माँ के ममत्व को
पिता के झुके कंधे , 
भूखे और लाचार मजदूर को
और राजनीति के कालिख को भी
परन्तु केवल लिखा
किया कुछ नही
न समाज को बदला
न क्रांति का बना भागीदार
न सिखाया प्रेम विश्व को
न लड़ा समानता और स्वतंत्रता खातिर
ये कर पाता
तो संपूर्णता को प्राप्त करता
गर कर पाया तो ये तमगा मिलेगा
किन्तु अब तक जीवन की
मैंने अनगिनत अधूरी कहानियां लिखी
कई बिखरी कविताएं लिखी
जो अपूर्णता का द्योतक है
इसलिए संपूर्णता मिलने तक 
 मैं उधारू कलमकार हूँ..।

                - अंकेश वर्मा

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर मे घर..🍁

कभी बँटवारे  तो कभी घर के  भीतरी दीवारों का द्वन्द कभी अपनी अवहेलना तो कभी पिता की तानाशाही से कभी माँ के साथ को अथवा बहन के भीगे नयनों से या अपनी सत्ता स्थापित करने को कई बार खुद से भी बिगड़ते हैं रिश्ते बच्चे जब बड़े हो जाते है घर मे कई घर हो जाते हैं..!                    - अंकेश वर्मा 

ग़ज़ल..🍁

हाथ में हाथ ले साथ चलते हुए जमाने भर की नजरों से संभलते हुए होके तुम में फ़ना मेरी जां सच कहूं तुम्हें चूम ही लूंगा गले मिलते हुए क्या बताऊं तुम कितनी हसीं लग रही  चाँद के करीब से निकलते हुए साथ में मैं रहूं फिर भी दूरी लगे बाँह भर लेना हमको मचलते हुए है हकीकत या है ये सपना कोई ख़्याल आया है यूँ ही टहलते हुए... © Ankesh Verma

क्षणिकाएं...🍁

गनीमत है कि दिन के हर पहर मुझसे अलग-अलग बर्ताव करते हैं... जैसे पक्षी लौट आते हैं अपने बसेरों पर शाम के ढलते ही तुम भी वापस आ जाती हो मेरे ख्वाबों में मेरी शर्तों के साथ.. उजाले कभी भी मेरे साथी नही रहे यही कारण है कि चांदना के पहर से ही तुम मुझसे दूर होने लगती हो... © अंकेश वर्मा