सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बदनसीब...🍁

ये आलम कुछ यूं है की मन मेरा हैरान है
तमाम राहगीरों की अटकी पड़ी जान है

बीच पटरी पर पड़ा कटा सर देख रहा
न कमरे में रोशनी कोई न कोई रोशनदान है

जिन्होंने ज़हान के हिफाज़त की ली थी कसमें
बने तमाशबीन हैं , न कोई ईमान है

मरने पर मुआवज़े में लाखों का झुनझुना है
और तराज़ को मापने को न कोई मीज़ान है

ख़ुमारी यूँ है सब पर दहशत की या ख़ुदा
चीखों से तरबतर हैं, फिर भी बेजुबान हैं ।

©  अंकेश वर्मा 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर मे घर..🍁

कभी बँटवारे  तो कभी घर के  भीतरी दीवारों का द्वन्द कभी अपनी अवहेलना तो कभी पिता की तानाशाही से कभी माँ के साथ को अथवा बहन के भीगे नयनों से या अपनी सत्ता स्थापित करने को कई बार खुद से भी बिगड़ते हैं रिश्ते बच्चे जब बड़े हो जाते है घर मे कई घर हो जाते हैं..!                    - अंकेश वर्मा 

क्षणिकाएं...🍁

गनीमत है कि दिन के हर पहर मुझसे अलग-अलग बर्ताव करते हैं... जैसे पक्षी लौट आते हैं अपने बसेरों पर शाम के ढलते ही तुम भी वापस आ जाती हो मेरे ख्वाबों में मेरी शर्तों के साथ.. उजाले कभी भी मेरे साथी नही रहे यही कारण है कि चांदना के पहर से ही तुम मुझसे दूर होने लगती हो... © अंकेश वर्मा

विफलता २

 कुछ पुण्य न अर्जित किया  कुछ साध्य साधन चुक गए कुछ सुरम्य दिन भी  दीपक किनारे छिप गए देखता हूँ वक्त बीते  मैं कहाँ था सोचता हो जीव कोई मैं उसे गिद्धों समान नोचता स्वयं, स्वयं को देखकर भ्रमित हो जाता हूँ रत्न सारे हारता हूँ...२ x