सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वप्न का वर्तमान...🍁


तालाब के किनारे 
आ गया है तीरों का झुंड

दूब में लोटते हुए
छोटे बच्चों के पजामे उतारकर 
उन बड़े लड़कों ने फेंक दिया है
आस-पास से गुजर रहे बूढ़े
देखकर हँस रहे हैं , 
ठिठोली कर रहे हैं

कबड्डी में हाथ की उंगली ऐंठ गई है
माँ पीटेगी हमें चप्पल से
हमारी चोट से दुखी होकर

वही बगल के बाग में है
हाथ में ताश लिए,
बड़े लोगों का झुंड
वो हमें आकर्षित करते हैं
मगर हम खुश हैं कबड्डी में
नही तो बाउजी मारेंगे

तीरियों के पीछे-पीछे
नहर के मुहाने आ खड़े हुए
ऊपर पुल से छलांग लगते ही
मेरे ऊपर पानी ही पानी
अरे ! मुझे तो तैरना नही आता,
कोई बचाओ मुझे ।
मेरे हाथ क्यों नही चल रहे ?

मैं उठकर बैठ गया ,
मेरे बैठते ही भाग गया
ढेर सारे तीरियों का झुंड
सूख गया नहरों का पानी 
साथ ही भाग गए
वो बाग, ताश के पत्ते
कब्बडी का खेल भी भागा ।

मैं सपने में था,
नहर केवल किताबों में है
और माँ की चप्पल 
सुनहरी याद बन गई है
तीरियां अब केवल सपने में होती हैं
वर्तमान में खड़ी है भूखी दुनिया
मुँह फाड़े जबड़े निकाले
निगल जाने को आतुर..।

© अंकेश वर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर मे घर..🍁

कभी बँटवारे  तो कभी घर के  भीतरी दीवारों का द्वन्द कभी अपनी अवहेलना तो कभी पिता की तानाशाही से कभी माँ के साथ को अथवा बहन के भीगे नयनों से या अपनी सत्ता स्थापित करने को कई बार खुद से भी बिगड़ते हैं रिश्ते बच्चे जब बड़े हो जाते है घर मे कई घर हो जाते हैं..!                    - अंकेश वर्मा 

ग़ज़ल..🍁

हाथ में हाथ ले साथ चलते हुए जमाने भर की नजरों से संभलते हुए होके तुम में फ़ना मेरी जां सच कहूं तुम्हें चूम ही लूंगा गले मिलते हुए क्या बताऊं तुम कितनी हसीं लग रही  चाँद के करीब से निकलते हुए साथ में मैं रहूं फिर भी दूरी लगे बाँह भर लेना हमको मचलते हुए है हकीकत या है ये सपना कोई ख़्याल आया है यूँ ही टहलते हुए... © Ankesh Verma

क्षणिकाएं...🍁

गनीमत है कि दिन के हर पहर मुझसे अलग-अलग बर्ताव करते हैं... जैसे पक्षी लौट आते हैं अपने बसेरों पर शाम के ढलते ही तुम भी वापस आ जाती हो मेरे ख्वाबों में मेरी शर्तों के साथ.. उजाले कभी भी मेरे साथी नही रहे यही कारण है कि चांदना के पहर से ही तुम मुझसे दूर होने लगती हो... © अंकेश वर्मा