सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सियासत....🍁



दोस्तों की टोली से आई
बुझी एक आवाज
भूखों से क्यूँ इतना 
कतराती है सरकार
क्या वो डरती है 
डरती है या छिपा रही है क्षोभ
न कुछ कर पाने की
या भूली है वो बात 
कुछ खोकर पाने की
या अपने जैसों को 
हजम नही कर सकती
या सब कर सकती है 
पर नही है करती
सरकारें तो बाबा होती हैं
ख़ुदा के नेमत से भी 
कुछ ज्यादा होती हैं
थे मौन सभी मुँह खोले थे
एक वृद्ध वहाँ बस बोले थे
सरकारें वेश्या होती हैं
दिखती नटखट 
काम नही पर
बिगड़े बोल में
मधुशाला है
कुर्सी के एक मोह ने उनके
दिल पर घूंघट डाला है
सरकारें ये ख़ुदा नही हैं
सरकारें ये नही हैं जोगन 
इनकी अपनी खुद की बंसी 
इनका खुद का है वृन्दावन
जग ले साथ नही चल सकती 
पापों के कोखों में पलती
एक यही तो सत्य जगत का
बाकी सब कुछ माया है
सरकारों का काम पूछने 
कौन अभागा आया है ।

© अंकेश वर्मा 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर मे घर..🍁

कभी बँटवारे  तो कभी घर के  भीतरी दीवारों का द्वन्द कभी अपनी अवहेलना तो कभी पिता की तानाशाही से कभी माँ के साथ को अथवा बहन के भीगे नयनों से या अपनी सत्ता स्थापित करने को कई बार खुद से भी बिगड़ते हैं रिश्ते बच्चे जब बड़े हो जाते है घर मे कई घर हो जाते हैं..!                    - अंकेश वर्मा 

ग़ज़ल..🍁

हाथ में हाथ ले साथ चलते हुए जमाने भर की नजरों से संभलते हुए होके तुम में फ़ना मेरी जां सच कहूं तुम्हें चूम ही लूंगा गले मिलते हुए क्या बताऊं तुम कितनी हसीं लग रही  चाँद के करीब से निकलते हुए साथ में मैं रहूं फिर भी दूरी लगे बाँह भर लेना हमको मचलते हुए है हकीकत या है ये सपना कोई ख़्याल आया है यूँ ही टहलते हुए... © Ankesh Verma

क्षणिकाएं...🍁

गनीमत है कि दिन के हर पहर मुझसे अलग-अलग बर्ताव करते हैं... जैसे पक्षी लौट आते हैं अपने बसेरों पर शाम के ढलते ही तुम भी वापस आ जाती हो मेरे ख्वाबों में मेरी शर्तों के साथ.. उजाले कभी भी मेरे साथी नही रहे यही कारण है कि चांदना के पहर से ही तुम मुझसे दूर होने लगती हो... © अंकेश वर्मा